अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: यूं किया जा रहा है नारी शक्ति का सम्मान

in #news6 years ago

नई दिल्ली
1933 से 1945 के बीच अमेरिका की फर्स्ट लेडी रहीं एलियानोर रूजवेल्ट ने कहा था, 'महिला एक टीबैग की तरह है, जब तक आप उसे गर्म पानी में न डालें तब तक पता ही नहीं चलता कि वह कितनी स्ट्रॉन्ग है।' उसने मां, बेटी, बहन और दोस्त जैसे न जाने कितने किरदारों में खुद को हर बार साबित किया है, लेकिन इन सब किरदारों से अलग उसकी अपनी पहचान 'एक औरत' होना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दुनिया भर में महिलाओं और उनके जज्बे को सलाम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को सिलसिलेवार कई ट्वीट महिलाओं को प्रेरणा देने वाला बताया।
लेटेस्ट कॉमेंट
Ye bush one day ke liye hi he ya agai bhi rhegi mahilaye hamesh beti bahu ma sash dadi ke roop me kitne kirdaro ko bkhubi nibhati aai he or une ekdin Ka saman dekar nhi yad kiya j...+
Kripashankar Dave
0 | 0 | 0 चर्चित |आपत्तिजनक
सभी कॉमेंट्स देखैंकॉमेंट लिखें

विमानन कंपनियों की पहल
जहां इस दिन को हर कोई अपने-अपने ढंग से मना रहा है, वहीं भारत में भी कई विमानन कंपनियों ने इसे अलग ढंग से मनाने का फैसला लिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तारा, स्पाइस जेट और एयर इंडिया ने पूरी तरह महिला चालक दल सदस्य वाली उड़ानों की तैयारी की है। इन कंपनियों ने अपने बयान में कहा कि वे कुछ ऐसी उड़ानों का परिचालन करेंगी, जिनमें महिला चालक दल ही होगा। स्पाइस जेट ने तो एक कदम आगे बढ़कर महिला दिवस से महिला पायलटों की नियुक्ति का अभियान भी शुरू किया है।

राज्यसभी टीवी पर 'ऑल विमिन शो'
राज्यसभा टीवी (RSTV) ने फैसला लिया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिन के सभी 9 बुलेटिन महिला एंकर ही करेंगी। इस दिन आरएसटीवी पर 7 प्रोग्राम टेलिकास्ट किए जाएंगे, जो पूरी तरह महिलाओं पर ही आधारित होंगे। इनमें अलग क्षेत्र में बड़ा कारनामा करने वाली महिलाओं की प्रेरणा देने वाली कहानियां दिखाई जाएंगी। इसके अलावा आरएसटीवी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए जाने वाले 'नारी शक्ति' अवॉर्ड दिखाए जाएंगे और राजस्थान के झुंझनू से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट होगा।

गूगल के डूडल पर महिलाओं की कहानी
इस मौके पर गूगल ने भी अपने डूडल को अलग ढंग से डिजाइन किया है। गूगल ने दुनिया के 12 देशों की अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली 12 महिलाओं की कहानी को दिखाया है। इसमें भारत से बेंगलुरू कॉमिक मेकर और इलस्ट्रेटर कावेरी गोपालाकृष्णन ने भी अपने इलस्ट्रेशन के जरिए अपनी कहानी कही है। कावेरी ने अपनी कहानी में दिखाया है कि एक लड़की जो किताब पढ़ती है और हर पेज पढ़ने के साथ-साथ उसके पंख बढ़ते जाते हैं और किताब पूरी होने पर वह उड़ जाती है। इस कहानी में महिलाओं की आजादी पर जोर दिया गया है।

इस साल अलग है थीम
हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक थीम निश्चित की जाती है। इस साल इसका थीम #PressForProgress है। इस थीम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर #PressforProgress ट्रेंड करने लगा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रोत्साहित करना है।

दिल्ली पुलिस का ऑल विमिन पेट्रोल दस्ता
दिल्ली पुलिस ने भी गुरुवार को अनोखी पहल करते हुए दक्षिण दिल्ली के इलाके में ऑल विमिन पेट्रोलिंग दस्ता तैनात किया है। इन दस्तों को कई टीमों में बांटा गया है। दस्ते में एक बाइक पर दो महिला पुलिस होंगी। ये दस्ते हौज खास, साकेत मॉल्स, ग्रीन पार्क और सरोजिनी नगर इलाकों की निगारनी करेंगे। महिला पुलिस के जवान इस दौरान स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों से भी बात करेंगी और उन्हें सड़क पर सुरक्षा के लिए आश्वस्त करेंगी।